विदेश की खबरें | टेक्सास नगर परिषद के चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों के शुरुआती नतीजों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार अपने-अपने शहर में बढ़त बनाए हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन (अमेरिका), आठ जून अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों के शुरुआती नतीजों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार अपने-अपने शहर में बढ़त बनाए हुए हैं।

संजय सिंघल और सुख कौर दोनों ही शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में महत्वपूर्ण नगर परिषद पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। प्रारंभिक चरण का चुनाव तीन जून को हुआ था जिसके बाद अंतिम दो उम्मीदवारों के बीच चुनावी (रनऑफ) मुकाबले के लिए मतदान शनिवार को हुआ।

शुगरलैंड के ‘डिस्ट्रिक्ट 2’ में सिंघल 54 प्रतिशत वोट के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी नासिर हुसैन से आगे हैं, जिन्हें 46 प्रतिशत वोट मिले हैं।

आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र सिंघल ने अपना चुनाव प्रचार अभियान पारदर्शी शासन, बुनियादी ढांचे में सुधार और सामुदायिक जुड़ाव पर केंद्रित किया।

स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड से स्नातक कौर ‘सैन एंटोनियो डिस्ट्रिक्ट 1’ के शुरुआती नतीजों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैटी गिबन्स से आगे हैं। उनके खाते में अभी 64 प्रतिशत वोट आए हैं।

कौर ने अपने प्रचार अभियान को किफायती आवास, सार्वजनिक परिवहन विस्तार और समावेशी शहरी विकास पर केंद्रित किया। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सैन एंटोनियो में रहती हैं।

दोनों उम्मीदवारों की जीत की स्थिति में टेक्सास के नगर निकाय नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट