देश की खबरें | पहलगाम हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश में दो घंटे का बंद, कई शहरों में बंद रहे बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में दो घंटे का बंद रखा गया।

शिमला, 24 अप्रैल दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में दो घंटे का बंद रखा गया।

शिमला व्यापार मंडल ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा।

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के निकट एक घास के मैदान में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर में लोग सड़कों पर उतर आए और मारे गए लोगों के सम्मान में जयकारे लगाते हुए गांधी चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया।

इस विरोध प्रदर्शन में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और आशीष शर्मा तथा सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद थे।

हमीरपुर में बंद का आह्वान हिंदू संगठनों और स्थानीय व्यापार मंडलों द्वारा किया गया था।

पहलगाम आतंकी हमला करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए हमीरपुर जिला आयुक्त के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया।

विश्व हिंदू परिषद के राज्य सह सचिव पंकज भारतीय ने दावा किया कि बंद शांतिपूर्ण रहा।

बिलासपुर में बाजार बंद रहे और लोग सड़कों पर उतर आए।

इसी तरह के विरोध प्रदर्शन चंबा और मंडी सहित अन्य स्थानों पर भी हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट