देश की खबरें | झारखंड में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), 14 जुलाई झारखंड के पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार शाम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में हुई।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि झड़प में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, "सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।"

एक अधिकारी ने बताया कि झगड़े को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन से संबंधित पुरानी रंजिश प्रतीत होती है।

चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड