देश की खबरें | पोरबंदर में अज्ञात तरल पदार्थ पीने से दो मछुआरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में बह रहे डिब्बे के भीतर रखे अज्ञात तरल पदार्थ को पीने से दो मछुआरों की मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पोरबंदर, पांच अगस्त गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में बह रहे डिब्बे के भीतर रखे अज्ञात तरल पदार्थ को पीने से दो मछुआरों की मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक नीलम गोस्वामी ने बताया कि विट्ठल परमार और सुरेश जाबेर नामक व्यक्ति की एक अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सभी अरब सागर में मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते हुए पांच लीटर के सीलबंद डिब्बे पर पड़ी। तरल पदार्थ चखने के बाद दो मछुआरों ने पेट में दर्द की शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि एक मछुआरे की शुक्रवार को तट पर उतरने के बाद रात में अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत शनिवार सुबह हुई।

गोस्वामी ने कहा कि अन्य लोगों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर लक्षण नहीं दिखने पर चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में है।

उन्होंने बताया कि तरल पदार्थ के नकली शराब होने की संभावना नहीं है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\