देश की खबरें | बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हो गयीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गाजियाबाद (उप्र), 12 मई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हो गयीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक सुरक्षाकर्मी को मेंथोल उत्पादन इकाई से धुंआ निकलता नजर आया और उसने मालिक मनोज गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान मौके पर कोई नहीं था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगायी गयीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच, बगल की पीवीसी पाइप फैक्ट्री में भी आग फैल गई थी।

उन्होंने बताया कि रसायनों के 20 से अधिक ड्रम में धमाका हुआ और आसामान में उसकी चिंगारी 30 मीटर से अधिक ऊंचाई तक गयी।

तब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम भी बुलायी गयी और करीब पांच घंटे बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। आग की इस घटना में एक करोड़ रूपये की आर्थिक हानि होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू