देश की खबरें | अग्निशमन स्टेशन के दो कर्मचारी कारखानों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में एक दमकल केंद्र के दो संविदा कर्मचारियों को कारखानों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 जनवरी जयपुर में एक दमकल केंद्र के दो संविदा कर्मचारियों को कारखानों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोनों कर्मचारियों पर अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए जानबूझकर कारखाने में आग लगाने का आरोप लगा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी संविदा कर्मचारी है जिनमें से एक चालक और दूसरा फायरमैन है। उनके मुताबिक, दोनों अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए अग्निशमन के वाहन से डीजल चुराकर बाजार में बेचते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को आग लगने पर वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने से उसमें से ईंधन चुराने और बेचने के ज्यादा मौके मिलते थे।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित कुमार ने रविवार को बताया कि सरना डूंगर इलाके में आग की घटनाओं की जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की हरकतों की जांच की गईं। उनकी पहचान अग्निशमन कार्यालय में कार्यरत फायरमैन विजय शर्मा और चालक राहुल यादव के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कारखानों में आग लगाते थे और नियंत्रण कक्ष से आग लगने की सूचना मिलने पर वे ही दमकल की गाड़ियों के साथ आग बुझाने जाते थे।

कुमार ने बताया कि इस दौरान वे डीजल चुराकर बाजार में बेचते थे।

उन्होंने इलाके के तीन कारखानों में आग लगाने की बात कबूल की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट