देश की खबरें | मध्य प्रदेश के सिवनी में भूकंप के दो झटके, कोई जनहानि नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को भूकंप के दो झटके आये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 और 2.7 मापी गई है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिवनी (मप्र), 22 नवंबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को भूकंप के दो झटके आये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 और 2.7 मापी गई है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र (आईएमडी) के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि देर रात 1.45 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र सिवनी शहर के पास 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद सुबह 6.23 बजे उसी स्थान पर 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Alliance Air will flew again in December: दिसंबर से मुंबई से गोवा के लिए उड़ान शुरू करेगा एलायंस एयर.

सिवनी में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सिवनी शहर और जिले के अन्य हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये और अपने घरों से बाहर आ गये।

स्थानीय निवासी प्रवीण तिवारी ने कहा कि रात में पहले भूकंप के दौरान उनके घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिस्तर और अन्य सामान लगभग 15 सेकंड तक हिले थे। तिवारी ने कहा कि लोग ठंड में पूरी रात घर के बाहर ही रहे।

यह भी पढ़े | World’s Best Cities: दुनिया के बेस्ट शहरों में दिल्ली का 62वां स्थान, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई.

जिला कलेक्टर राहुल हरिदास ने कहा कि पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिये कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्टूबर से जिले में कम तीव्रता के भूकंप के चार झटके आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू