देश की खबरें | पंजाब के अमृतसर, तरनतारन में दो ड्रोन और छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बुधवार को दो ड्रोन और छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 नवंबर पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बुधवार को दो ड्रोन और छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के साथ अमृतसर के अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उन्हें खेत से एक बैग मिला जिसमें हेरोइन के पांच पैकेट थे, जिनका कुल वजन 5.290 किलोग्राम था।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए तरनतारन के राजोके गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने एक खेत से चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर (एक प्रकार का ड्रोन) और 524 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन के मियांवाला गांव के पास एक ड्रोन को मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान उन्होंने एक खेत से ड्रोन और एक प्लास्टिक की बोतल बरामद की, जिसमें 534 ग्राम हेरोइन था।

बीएसएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘ ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स