देश की खबरें | ओडिशा में झरने में डूबने से दो चिकित्सकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले में शनिवार को देवझरन झरने में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से एक मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संबलपुर (ओडिशा), 26 जुलाई ओडिशा के संबलपुर जिले में शनिवार को देवझरन झरने में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से एक मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्रों की पहचान राजस्थान की मूल निवासी मोनिका मीणा और नयी दिल्ली के संदीप पुरी के रूप में हुई है, जो बुर्ला स्थित 'वीर सुरेन्द्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (वीआईएमएसएआर)' में पढ़ाई कर रहे थे।

जुजोमुरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय राउत के अनुसार, छह छात्रों का एक समूह सैर के लिए लोकप्रिय झरने पर गया था, और पहाड़ी की चोटी पर अचानक हुई बारिश के कारण नदी में आई बाढ़ में दोनों छात्र बह गए।

समूह के अन्य छात्रों और कई पर्यटकों ने तुरंत अग्निशमन सेवा एवं पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंच गया और शवों को बरामद कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि संस्थान की एक टीम ने झरना स्थल का दौरा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड