देश की खबरें | चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोपेश्वर (उत्तराखंड), छह जुलाई उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिये गए हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं।

भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में एहतियात के तौर पर शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल के लिए 'भारी से बहुत भारी बारिश' का रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड