देश की खबरें | बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 32 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अवसानेश्वर मंदिर में सोमवार को बंदरों द्वारा तोड़ा गया बिजली का तार गिरने से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाराबंकी (उप्र), 28 जुलाई उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अवसानेश्वर मंदिर में सोमवार को बंदरों द्वारा तोड़ा गया बिजली का तार गिरने से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस ने बताया कि सावन के सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वहां टीन शेड में करंट आ गया और लोग घबरा गए।

उसने बताया कि इसी से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 32 से अधिक घायल हो गए।

उसने बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य 30 वर्षीय श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह हादसा उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाले सीढ़ी मार्ग पर मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत की घटना के एक दिन बाद हुई है। पुलिस के अनुसार बिजली का करंट फैलने की अफवाह के कारण लोग दहशत में आ गए जिसके बाद भगदड़ मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें से पांच को हालत गंभीर होने के कारण उच्च स्तरीय केंद्र रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ के सीएचसी में 26 घायलों को भर्ती कराया गया जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

इस मामले में जांच जारी है।

जिलाधिकारी (डीएम) शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया जिससे तीन शेड में करंट आने से परिसर में भगदड़ मच गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का सीएचसी एवं जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है।

बाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना पुन: शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।”

पोस्ट में कहा “मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी