देश की खबरें | सलीम खान को धमकाने के मामले में महिला सहित दो हिरासत में, पूछताछ में मजाक की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 सितंबर अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब सलीम खान बुधवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में बैठे थे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ केवल मजाक कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहन पर जा रहे एक पुरुष और बुर्का पहने हुए एक महिला ने बैंडस्टैंड पर सलीम खान को बैठे हुए देखा। वे यूटर्न लेकर उनके पास पहुंचे और कहा कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’?’’

अधिकारी के मुताबिक सलीम खान को धमकाने के बाद दोनों वहां से चले गए।

इसके बाद सलीम खान के सुरक्षाकर्मी ने बुधवार को बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे केवल मजाक कर रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज