देश की खबरें | मणिपुर में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत, कई लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और स्थानीय लोगों तथा सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 30 जून मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और स्थानीय लोगों तथा सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई।

उन्होंने बताया कि दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर मलबे ने इजेई नदी को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।

नोनी जिले के उपायुक्त द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है, “टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में भूस्खलन के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर मलबे ने इजेई नदी को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप एक जलाशय बन गया है जो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।”

प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।

एन बिरेन सिंह ने ट्वीट किया, “ टुपुल में हुई भूस्खलन की घटना का आकलन करने के लिए आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है। मृतकों और लापता लोगों के लिए प्रार्थना करें। बचाव अभियान में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं।”

मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में शामिल होने जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू