जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन में मृतक संख्या दो हुई, राजमार्ग पर यातायात बहाल

उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों को बचाया गया है।

जमात

बनिहाल/जम्मू, 17 मई केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्ताओं को एक शव और मिला है जिसके कारण इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों को बचाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को यातायात के लिये खोल दिया गया है। इस मार्ग पर करीब 12 घंटों तक यातायात बंद रहा।

यह भूस्खलन रामबन के निकट सीरी में राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब सवा छह बजे हुआ। इस दौरान 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें अधिकतर ट्रक और मिट्टी की खुदाई करने वाले वाहन थे जो चार लेन की राजमार्ग परियोजना पर काम कर रहे थे।

कई वाहन मलबे में दब गए जिससे बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किया गया। रामबन के उपायुक्त नाजिम जई खान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब-उर-रहमान इस अभियान की निगरानी कर रहे थे।

भूस्खलन के तुरंत बाद 25 वर्षीय राजकुमार का शव मिल गया था वहीं शनिवार देर रात 19 वर्षीय खालिद हसन का शव मलबे में दबा मिला।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानीय मजदूर थे जो चार लेन परियोजना में काम कर रहे थे।

बचावकर्ताओं ने बताया कि जिन आठ लोगों को बचाया गया है उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मलबे के नीचे किसी और के नहीं दबे होने की सूचना के बाद राहत अभियान को बंद कर दिया गया। आवश्यक वस्तुएं लेकर घाटी जा रहे करीब 800 वाहन इस भूस्खलन के बाद राजमार्ग पर फंस गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट