देश की खबरें | जोधपुर में 50 हजार के इनामी लादेन समेत दो अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर पुलिस की विशेष टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी लादेन समेत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 27 जनवरी जोधपुर पुलिस की विशेष टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी लादेन समेत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हनुमान उर्फ लादेन पर 50 हजार रुपये का इनाम है और वह लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, अपहरण और पेपर लीक के 17 मामलों में आरोपी है जबकि बलदेव पर 15 हजार रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि लादेन जोधपुर में ‘007 गिरोह’ का मुखिया है और उसे पिछले दिनों ‘पेपर लीक’ मामले में गिरफ्तार किया गया था। कुमार ने कहा कि वह 2016 में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा और कई बार जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर रहा और अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि वह जोधपुर में अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक सदस्य को मारने की योजना बना रहा है। टीम ने रविवार को उसके साथी बलदेव को पकड़ लिया जो प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की रेकी कर रहा था।

इसकी सूचना पर लादेन को भी जोधपुर में एक स्थान से पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके टीम ने जोधपुर में गैंगवार की आशंका को टाल दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट