देश की खबरें | वाराणसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार के दो अपराधी मारे गए, दरोगा से लूटी पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना की जेल से भागे बिहार के दो अपराधी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्‍तौल भी बरामद की जो दरोगा को गोली मारकर लूटी गयी थी।

लखनऊ/वाराणसी, 21 नवंबर पटना की जेल से भागे बिहार के दो अपराधी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्‍तौल भी बरामद की जो दरोगा को गोली मारकर लूटी गयी थी।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सोमवार सुबह वाराणसी अपराध शाखा और बड़ागांव थाने की पुलिस ने शातिर बदमाशों की घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिससे अपराध शाखा के आरक्षी शिव बाबू घायल हो गए।

गणेश के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए और एक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से एक नौ एमएम की और एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के पास से जो नौ एमएम की पिस्‍तौल बरामद की है, वह वाराणसी जिले के रोहनिया में दरोगा को गोली मारकर छिनी गयी थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाइक, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात बरामद किये गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मारे गए बदमाशों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थानाक्षेत्र के गोलवा निवासी रजनीश उर्फ बऊवा और मनीष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाई थे।

गणेश के अनुसार, फरार आरोपी लल्लन भी इन दोनों बदमाशों का भाई है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों कुख्यात अपराधी हैं और हाल ही में पटना जेल से भागे थे। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाश सगे भाई हैं और तीनों हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं।

गणेश के मुताबिक, पटना पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश थी। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\