जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की दो उपभोक्ता केद्रित योजनाएं बांड बाजार को व्यापक बनाएंगी: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को शुरू की गई दो नई उपभोक्ता केंद्रित रिजर्व बैंक की योजनाओं से निवेशक आधार को व्यापक बनाकर बांड बाजार को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को शुरू की गई दो नई उपभोक्ता केंद्रित रिजर्व बैंक की योजनाओं से निवेशक आधार को व्यापक बनाकर बांड बाजार को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की।

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना - देश में निवेश के अवसरों को बढ़ाएगी तथा सरल और सुरक्षित तंत्र के साथ पूंजी बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी।

इसी तरह एकीकृत लोकपाल योजना के साथ बैंकिंग क्षेत्र में ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ प्रणाली वजूद में आई है।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा से निवेशक आधार बढ़ाकर बांड बाजार को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से न केवल खुदरा और छोटे निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों सहित पूंजी बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी, बल्कि विनियमित संस्थाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा।

जे सागर एसोसिएट्स (जेएसए) की पार्टनर अंजना पोट्टी ने कहा कि नियामक शिकायत निवारण तंत्र में सुधार के तहत प्रणाली को एकीकृत करने और शिकायतों के लिए आधार को बढ़ाने पर उपभोक्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

पेनियरबाय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आनंद कुमार बजाज ने कहा कि लोकपाल योजना से ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\