लॉकडाउन का उल्लंघन कर पैदल मार्च निकालने पर कांग्रेस के दो विधायक गिरफ्तार

ये दोनों विधायक, अपने घर वापस लौटने के लिए सड़कों पर पैदल निकले प्रवासी श्रमिकों की हालत की ओर प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान आकृष्ट करने तथा उन्हें राहत देने की मांग को लेकर उज्जैन से भोपाल तक पदयात्रा निकालना चाहते थे।

जमात

उज्जैन (मप्र) , 13 मई पुलिस ने यहां स्थित महाकाल मंदिर के बाहर बुधवार को, लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस के दो विधायकों को गिरफ्तार किया है।

ये दोनों विधायक, अपने घर वापस लौटने के लिए सड़कों पर पैदल निकले प्रवासी श्रमिकों की हालत की ओर प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान आकृष्ट करने तथा उन्हें राहत देने की मांग को लेकर उज्जैन से भोपाल तक पदयात्रा निकालना चाहते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, ‘‘लॉकडाउन के तहत सभी तरह की गतिविधियों को निषिद्ध किया गया है। तराना विधानसभा सीट के विधायक महेश परमार (कांग्रेस) और आलोट विधानसभा सीट के विधायक मनोज चावला (कांग्रेस) ने लोगों को इकट्ठा करके कानून का उल्लंघन किया है इसलिए दोनों विधायकों को भादवि की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।’’

इस बीच, पत्रकारों से महेश परमार ने कहा कि हजारों प्रवासी मजदूर घर वापस जाने के लिए सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए वह महाकाल मंदिर, उज्जैन से भोपाल तक शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे।

एएसपी ने बताया कि दोनों विधायकों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड