विदेश की खबरें | पाकिस्तान में स्कूल वैन पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में दो बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 22 अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में हुई।

पुलिस के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी, इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया, ‘‘हमले में पांच से 10 वर्ष की आयु के सात बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’ उसने बताया कि वैन चालक को भी चोटें आई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरदार गयास गुल ने पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, चालक के किसी से दुश्मनी या फिर घटना के आतंकवाद से जुड़े होने समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर संज्ञान लिया और कहा कि स्कूल वैन को निशाना बनाने के इस जघन्य अपराध में शामिल लोग न्याय के कटघरे से बच नहीं पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्कूली बच्चों पर हमले की निंदा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट