देश की खबरें | ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों का कर्नाटक में इन्साकॉग के जरिए पता लगाया गया : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। साथ ही, लोगों से दशहत में नहीं आने और कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन करने तथा बगैर देर किये टीकाकरण कराने की अपील की।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। साथ ही, लोगों से दशहत में नहीं आने और कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन करने तथा बगैर देर किये टीकाकरण कराने की अपील की।

एक अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मरीजों की उम्र 66 वर्ष और 46 वर्ष है, जिनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि उनमें गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिला है।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सार्स-कोवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (इन्साकॉग) के नेटवर्क के जरिए ओमीक्रोन के दो मामलों का पता लगाया गया है। साथ ही, इन दोनों के संपर्क में आए सभी लोगों का समय पर पता लगा लिया गया और उनकी जांच की जा रही।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ओमीक्रोन के मामले सामने आने पर दहशत में आने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन करें और भीड़ में जाने से बचें। कोविड-19 टीके लगाने की गति बढ़ाना समय की आवश्यकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीके की पूरी खुराक लेने में देर नहीं करें। ’’

सरकार ने कहा कि अब तक विश्व के 29 देशों में सार्स-कोवी-2 के ओमीक्रोन स्वरूप के 373 मामले सामने आए हैं और भारत स्थिति पर नजर रखे हुए है।

अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन का हवाला देते हुए कहा, ‘‘यह आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी कि क्या ओमीक्रोन कहीं अधिक गंभीर संक्रमण पैदा करता है या यह डेल्टा सहित अन्य स्वरूपों की तुलना में कम घातक है। ’’ डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन को चिंता पैदा करने वाला स्वरूप बताया है।

संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि भारत सहित दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में विश्व के कोविड-19 मामलों के सिर्फ 3.1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने टीका कवरेज के बारे में बताया कि देश की वयस्क आबादी के 84.3 प्रतशित हिस्से को प्रथम खुराक और 49 प्रतिशत को दूसरी खुराक लग चुकी है।

उन्होंने बताया कि केरल और महाराष्ट्र में कोविड के 10,000से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं जबकि नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 1,000 से 10,000 के बीच उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण पुष्टि की साप्ताहिक दर 15 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 18 जिलों में पांच से 10 प्रतिशत के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट