देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 17 जनवरी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह उस समय हुई जब गरपा गांव के पास स्थित बीएसएफ के शिविर से उसकी ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ (आरओपी) गश्त पर निकली थी। आरओपी संवेदनशील मार्गों पर और अति गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान सड़क पर सुरक्षा प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ बीएसएफ के शिविर और गरपा गांव के बीच थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया जिससे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

जंगली क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशिष्ट इकाई ‘कोबरा के दो कमांडो पड़ोसी बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में घायल हो गए।

सुकमा जिले में 12 जनवरी को नक्सलियों के विस्फोट में 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई और बीजापुर जिले में इसी तरह के प्रेशर आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में दो दिन पहले दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

बीजापुर जिले में छह जनवरी को नक्सलियों द्वारा एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिए जाने की घटना में आठ पुलिस कर्मियों और उनके असैन्य चालक की जान चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान