देश की खबरें | दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से धन वसूलने की साजिश रचने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में अपने दोस्त से धन वसूलने की साजिश रचने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली में पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में अपने दोस्त से धन वसूलने की साजिश रचने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस सिलसिले में रोहित नागपाल (35) और उसके छोटे भाई सागर (30) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि भाइयों ने अपने व्यापार में भारी वित्तीय नुकसान उठाने के बाद बढ़ते कर्ज को चुकाने के लिए जबरन वसूली की योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित ने कथित तौर पर 80 लाख रुपये का ऋण लिया था जिसे चुकाने में वह असमर्थ था।

पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया, "13 मई को रोहित चौहान नामक व्यक्ति को उसके घर पर एक संदिग्ध कोरियर मिला, जिसमें उसकी पत्नी और बच्चे की तस्वीरें, कारतूस के दो खोखे और एक धमकी भरा पत्र था। पत्र में अमेरिकी डॉलर में भारी रकम मांगी गई थी और रकम न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।"

धमकी से डरकर पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कोरियर और उसमें भेजी गई सामग्रियों की गहन जांच की। पीड़ित के नजदीकी लोगों से भी पूछताछ की गई जिनमें रोहित नागपाल भी शामिल था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, "लगातार पूछताछ के बाद रोहित नागपाल ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि यह पूरी साजिश उसने और उसके छोटे भाई सागर ने मिलकर रची थी ताकि यह लगे कि यह किसी गैंग की धमकी है।"

उन्होंने बंदूक की एक दूकान से खाली कारतूस जुटाए और पीड़ित के परिवार की जानकारी इकट्ठा कर धमकी को विश्वसनीय बनाने की कोशिश की। दोनों ने एक स्कूटर से कोरियर की डिलीवरी की और मोबाइल व लैपटॉप के जरिये संपर्क बनाए रखा। पुलिस ने ये सभी उपकरण बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, रोहित ने स्नातक तक की पढ़ाई की है और सागर ने बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) की पढ़ाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे पहले भी इस तरह की किसी घटना में शामिल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू