देश की खबरें | महाराष्ट्र में बांस अनुसंधान केंद्र के दो ब्लॉक आग में जले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली में बांस अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (बीआरटीसी) में बांस का उपयोग करके बनाए गए दो भवन बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगी भीषण आग में जल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 25 फरवरी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली में बांस अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (बीआरटीसी) में बांस का उपयोग करके बनाए गए दो भवन बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगी भीषण आग में जल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चिचपल्ली गांव चंद्रपुर शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता अनंत भास्करवर ने कहा, "बीआरटीसी के एक मंजिले भवन की छत पर अपराह्न करीब 3.30 बजे आग लग गई। यह जल्द ही परिसर में स्थित अन्य संरचनाओं में फैल गयी, जिसमें दो स्वतंत्र ब्लॉक- एक प्रशासनिक कार्यालय और एक प्रदर्शनी केन्द्र आग में जल गए, जिनका निर्माण बांस का उपयोग करके किया गया था।"

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर, दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझायी। हालांकि, उस समय तक दोनों ब्लॉक जलकर राख हो गए थे।

जिला सूचना कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से 9 से 10 करोड़ रुपये के बीच का नुकसान हुआ है।

भास्करवर ने कहा कि आग लगने के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस बीच, भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एक बयान जारी कर आग की घटना की सीआईडी जांच की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू