देश की खबरें | सोमालिया की राजधानी में दो धमाके, कई लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमालिया राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से कहा कि दो कारों में लगाए गए बमों में धमाका हुआ है।

सोमालिया राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से कहा कि दो कारों में लगाए गए बमों में धमाका हुआ है।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने घटनास्थल पर कई शव देखे और कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि धमाके में मारे गए लोग आम नागरिक थे और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दूसरा धमाका एक रेस्तरां के बाहर हुआ।

एम्बुलेंस सेवा के निदेशक ने बताया कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके से कई शव लाए गए हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं है। हालांकि, चरमपंथी संगठन अल-शबाब शहर को निशाना बनाता रहा है।

मोगादिशु में धमाके उस दिन हुए हैं जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए बैठक कर रहे थे, जिसमें खासकर अलकायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने पर चर्चा की जानी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी