देश की खबरें | बदायूं में हाईटेंशन तार गिरने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक बच्चा झुलसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला-अलापुर मार्ग पर रविवार दोपहर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला-अलापुर मार्ग पर रविवार दोपहर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, ककराला कस्बे के वार्ड नंबर 22 के रहने बाले किसान कैसर अली (55) और साकिर अली (58) बाइक से अमरूद के बाग में पानी लगाने जा रहे थे तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11हजार बोल्ट का बिजली का तार अचानक टूट कर उनके ऊपर गिरा जिससे दोनों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया।

घटना के बाद कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग द्वारा 11 हजार बोल्ट की लाइन को लकड़ी के डंडे पर खींचा गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि खेत में पानी लगाने जा रहे बाइक सवारों के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिरने से दो व्यक्तियों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल मौके पर भेजा गया है।

उन्‍होंने बताया कि परिजन जिसके खिलाफ (चाहे वह व्यक्ति हो अथवा विभाग) जो तहरीर देंगे उसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू