देश की खबरें | दो बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गये, वापस भेजे गये : असम के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य के श्रीभूमि जिले में पकड़ा और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया।

गुवाहाटी, चार फरवरी मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य के श्रीभूमि जिले में पकड़ा और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी घुसपैठिए को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। श्रीभूमि पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया।''

घुसपैठियों की पहचान मुहीदा बीबी और मोहम्मद कौसर के रूप में हुई है।

विश्व शर्मा ने कहा, "हम असम में किसी भी घुसपैठिए को प्रवेश करने नहीं देंगे!"

पिछले साल पड़ोसी देश में अशांति भड़कने के बाद से पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक असम में 220 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा गया है और वापस भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा