देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात मार्च जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के मोंचखुद कुंजेर गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों --खुर्शीद अहमद खान और रियाज अहमद खान को पकड़ा गया है जो जांडपाल कुंजेर के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उन दोनों के पास से दो ए के 47 मैगजीन, ए के 47 की 15 गोलियां, लश्कर-ए-तैयबा के 20 रिक्त पोस्टर एवं अन्य अभियोजनयोग्य सामग्री मिली हैं।

रेजिस्टेंस फ्रंट या टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है।

प्रवक्ता के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ के दौरान इन दोनों संदिगधों ने बताया कि वे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों ने कुंजेर और आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादी हरकतें करने में इन हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनायी थी।

उन्होंने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड