देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में महिला की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और एक नाले में उसका शव फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पालघर, तीन दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और एक नाले में उसका शव फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मीरा-भयंदर वसई विरार पुलिस (एमबीवीवी) की अपराध शाखा ने हर्षद जउ पाटिल (26) और उसके दोस्त कृतेश अशोक किनी (28) को गिरफ्तार किया।

एमबीवीवी पुलिस की विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि करीब 35 साल की महिला का शव 27 नवंबर को महरंबल पाड़ा घाट के पास मिला था। शव मिलने पर वह आंशिक रूप से सड़ चुका था।

उन्होंने बताया कि पानी में फेंकने से पहले महिला के शव के साथ एक बड़ा पत्थर बाधा गया था।

अरनाला सागर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों के गायब होने) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विरार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और लापता व्यक्ति और मृतक महिला के विवरण का मिलान किया गया था।

पुलिस को बाद में पता चला कि पीड़िता का पाटिल के साथ संबंध था, लेकिन दोनों में अक्सर कई मुद्दों पर झगड़ा होता रहता था। महिला से तंग आकर पाटिल ने उसे मारने के लिए किनी की मदद ली।

दोनों आरोपियों को आखिरकार विरार के नरिंगी इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच के लिए अरनाला सागर पुलिस को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\