देश की खबरें | अरुणाचल में सिविल सचिवालय के भित्ति-चित्र को विरूपित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के सिविल सचिवालय की चारदीवारियों पर उकेरे गये भित्ति-चित्रों को कथित तौर पर विरूपित करने के लिए असम के एक भित्ति-चित्र कलाकार सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी है।

ईटानगर, 28 मार्च अरुणाचल प्रदेश के सिविल सचिवालय की चारदीवारियों पर उकेरे गये भित्ति-चित्रों को कथित तौर पर विरूपित करने के लिए असम के एक भित्ति-चित्र कलाकार सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी है।

कलाकार निलिम महंता को असम में उत्तर लखीमपुर जिले से, जबकि अधिवक्ता ई. मिलि को लोअर दिबांग घाटी के रोइंग से रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक जिम्मी चिराम ने बताया कि बांध-विरोधी नारे लिखकर सार्वजनिक सम्पदा को विरूपित करने के आरोप में उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘दोनों अभियुक्तों ने दीवारों पर ‘अब और बांध नहीं’ लिखकर भित्ति-चित्र वाले हिस्से को विरूपित किया है। राज्य के स्वर्ण जयंती समारोहों के अवसर पर इन दीवारों पर भित्ति-चित्र उकेरे गये थे।

उन्होंने बताया कि महंता को असम पुलिस के सहयोग से उत्तर लखीमपुर से पकड़ा गया है और उस पर कोई बल प्रयोग नहीं किया गया है, जैसा कि पड़ोसी राज्य असम के लोगों ने आरोप लगाये हैं।

पूर्वोत्तर राज्य के कार्यकर्ता यह कह कर बड़े बांधों का विरोध करते हैं कि इससे उपजाऊ जमीन में पानी भर जाएगा, वनस्पति और प्राणियों को क्षति पहुंचेगी तथा लोग विस्थापित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\