देश की खबरें | बुजुर्ग व्यवसायी का अपहरण करने के आरोपी कांस्टेबल समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरौती के लिए एक बुजुर्ग व्यवसायी का कथित तौर पर अपहरण करने और फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कानपुर, 24 दिसंबर फिरौती के लिए एक बुजुर्ग व्यवसायी का कथित तौर पर अपहरण करने और फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) प्रमोद कुमार ने कहा कि गिरफ्तार कांस्टेबल की पहचान मुकेश कुमार (37) के रूप में की गई है जो फीलखाना पुलिस थाने में तैनात है, वहीं उसके साथी की पहचान शालू नंदा (40) के रूप में की गई है जो चाय बेचने वाला है।

उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में तैनात अमित कुमार और उसका साथी मोनू उर्फ बक्सर फरार हैं। य़ह घटना शुक्रवार शाम उस समय घटी जब पीड़ित रघुवीर चंद्र कपूर गोविंद नगर में अपनी परचून की दुकान में थे, तभी खाकी वर्दी में एक युवक कार से वहां आया।

कुमार ने बताया कि खाकी वर्दी में आए युवक ने खुद को एसटीएफ से बताया और कपूर को बलपूर्वक कार में बिठा कर उसका अपहरण कर लिया । उन्होंने बताया कि इसके बाद, पीड़ित के भतीजे पंकज कपूर को फिरौती के लिए मोनू उर्फ बक्सर की ओर से फोन किया गया और 35,000 रुपये फिरौती मांगी गई।

पंकज ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस हरकत में आई तथा व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच शुरू की, जिससे अपहरणकर्ताओं को कपूर को मुक्त करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि मुकेश और अमित कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट