देश की खबरें | ट्रेन में महिला यात्री के साथ मारपीट करने को लेकर पालघर जिले में महिला समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर के पास राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला सह-यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट करने को लेकर रविवार को एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघर, चार मई महाराष्ट्र के पालघर के पास राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला सह-यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट करने को लेकर रविवार को एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का यह आरोप भी है कि हमले के दौरान उसके साथ छेड़खानी की गयी।

जीआरपी की वसाई इकाई के सहायक पुलिस आयुक्त ध्यानेश्वर गनोरे ने बताया कि यह कथित घटना शनिवार को अवंतिका एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त का कहना है कि भीड़भाड़ के बीच शिकायतकर्ता की एक महिला यात्री से बहस हो गई, जिसने कथित तौर पर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। शीघ्र ही एक अन्य व्यक्ति ने इस कथित हमलावर का साथ दिया।

गनोरे ने बताया कि महिला यात्री की शिकायत पर पुलिस हकरत में आयी और उसने आरोपी पुरूष एवं महिला को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट