देश की खबरें | कोरोना वायरस संबंधी अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा में कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन के बारे में कथित रूप से अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दो लोगों में से एक कोविड—19 संक्रमण से उबर चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 अगस्त ओड़िशा में कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन के बारे में कथित रूप से अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दो लोगों में से एक कोविड—19 संक्रमण से उबर चुका है।

भुवनेश्वर नगर निगम की शिकायत पर यह गिरफ्तारी की गयी है । इससे पहले सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच हुयी बातचीत का आडियो क्लिप वायरल हो गया था जिसे स्थानीय समाचार चैनलों ने भी प्रसारित किया था । निगम ने अपनी शिकायत में कहा है कि महामारी के बारे में दो लोग भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं । इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बयान जारी कर बताया, 'जांच के बाद प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि आडियो रिकार्ड कर इसे गलत मंशा से प्रसारित और प्रचारित किया गया है क्योंकि क्लिप में कोविड—19 महामारी के बारे में भ्रामक और झूठी जानकारी है ।'

बयान में कहा गया है कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अन्य कानून की संबद्ध धाराओं के अधीन सात अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

भुवनेश्वर कटक पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक ​वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंचेश्वर इलाके के दो लोगों को इस क्लिप को प्रसारित करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है ।

बयान में कहा गया है कि उनलोगों ने लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिये झूठी बातचीत की थी कि, अस्पताल में फर्जी कोरोना रिपोर्ट के आधार पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ।

इसमें कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\