देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में सोने की चेन झपटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोने की चेन झपटने की घटना के संबंध में 24 वर्षीय व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोने की चेन झपटने की घटना के संबंध में 24 वर्षीय व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद मंगोलपुरी निवासी दीपक उर्फ कमल और उसके रिश्तेदार मोहित (22) का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी 30 से अधिक मामलों में नामित हैं और उन पर पूर्व में शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि सुभाष नगर इलाके में स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी।

अन्य मामलों में दीपक और मोहित की संलिप्तता के बारे में अधिकारियों ने कहा कि वे जानबूझकर अपने दोपहिया वाहन से अपने इच्छित शिकार के वाहन को टक्कर मारते थे और फिर विवाद करने लगते थे। अधिकारियों ने कहा कि टक्कर के दौरान वे व्यक्ति का मोबाइल फोन, चेन या कोई अन्य मूल्यवान वस्तु छीन लेते थे और भाग जाते थे।

सुभाष नगर की घटना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से झपटमारों की पहचान की गई।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है और अपराध में इस्तेमाल स्कूटर को भी जब्त कर लिया गया है।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने सोने की चेन एक वित्तीय कंपनी के पास जमा करा दी थी। वीर ने कहा कि कंपनी की रसीद भी पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले छह से सात वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट