देश की खबरें | व्यक्ति की हत्या कर शव को उत्तर प्रदेश में ठिकाने लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 45 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले में ठिकाने लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली में 45 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले में ठिकाने लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी राजकुमार और दीपक ने जयकुमार की हत्या कर दी, जो शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में ‘‘बुरे चरित्र वाले’’ के रूप में सूचीबद्ध था।

पुलिस ने बताया कि जयकुमार 27 नवंबर को लापता हो गया था और उसके शव को कथित रूप से जलाकर ठिकाने लगा दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि 27 नवंबर को जयकुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर दो दिसंबर को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और संपर्कों के माध्यम से पड़ताल की। एक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान, हमें पता चला कि पीड़ित को आखिरी बार दीपक और राजकुमार के साथ देखा गया था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पहले उन्होंने जांच दल को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन आखिरकार उन्होंने जयकुमार की हत्या करने की बात कबूल की और हमें बताया कि उन्होंने बड़ौत में उसके शव को फेंक दिया।’’

राजकुमार और दीपक रिश्तेदार हैं और किसी परिचित की कार किराए पर लेकर जयकुमार को एक गोदाम में ले गए थे। पुलिस ने कहा कि इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या करने के बाद, वे उसके शव को एक कार में बड़ौत ले गए, जहां उन्होंने शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि लगभग दो साल पहले पीड़ित ने लड़ाई के बाद उन्हें पीटा था। वे उससे बदला लेना चाहते थे और मौके की ताक में थे। उन्होंने उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी।’’

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जला हुआ शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\