देश की खबरें | लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने वाले दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह का सदस्य बताकर लुधियाना के एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जून खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह का सदस्य बताकर लुधियाना के एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी को यह भी धमकी दी कि अगर उसने उनकी मांग नहीं मानी तो उसका भी वही हाल होगा, जैसा पंजाबी गायक एवं राजनेता सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मूसेवाला की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं, जबकि बिहार के गोपालगंज निवासी तीसरे आरोपी राजा की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास चार जून से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी।

आरोपियों ने पैसे स्थानांतरित करने के लिए कारोबारी को कथित तौर पर एक बैंक खाते का विवरण भी भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार