देश की खबरें | दिल्ली में युवक से 23.30 लाख की ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने एक व्यक्ति से 23.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने एक व्यक्ति से 23.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान जय पाल (26) और भूपेंद्र (24) के रूप की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों राजस्थान निवासी हैं और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, ''हमें सुमित शर्मा से शिकायत मिली थी कि उनसे 23.30 लाख रुपये ठगे गये है।''

अधिकारी ने आगे कहा कि शुरूआत में व्यक्ति ने छोटी राशि का निवेश किया और उसे आय होने लगी, जिससे उसका विश्वास बढ़ा और वह बड़ी राशि का निवेश करने के लिए प्रेरित हो गया।

उन्होंने कहा, ''उसे धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब उसने आरोपी को अपना लाभ शेयर बाजार से निकालने को कहा और आरोपियों ने व्यक्ति को कर के रूप में 35.33 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।''

पुलिस ने कहा कि टीम ने बैंक खातों और धन के लेन-देन के विवरण की जांच कर ली है।

उन्होंने कहा, '' हमने जयपुर से जय पाल और भूपेंद्र नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घोटाले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि वे धोखेबाजों के एक बड़े नेटवर्क के साथ काम करते थे।''

अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट