विदेश की खबरें | रूस को तकनीक मुहैया कराने के आरोप में दो अमेरिकी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गिरफ्तार आरोपियों-सिरिल ग्रेगरी बुयानोस्की और डगलस रॉबर्टसन पर षड्यंत्र रचने, बिना लाइसेंस के तकनीक मुहैया कराने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्यात संबंधी जानकारी न देने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों-सिरिल ग्रेगरी बुयानोस्की और डगलस रॉबर्टसन पर षड्यंत्र रचने, बिना लाइसेंस के तकनीक मुहैया कराने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्यात संबंधी जानकारी न देने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।
पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर अमेरिका ने रूस के खिलाफ पाबंदियां और वित्तीय दंड का सिलसिला तेज कर दिया है, जिसके बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
अमेरिका ने रूसी व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उसे किए जाने वाले निर्यात पर भी लगाम लगाई है, जिसका मकसद रूसी सेना के आधुनिक उपकरणों से लैस होने के लिए जरूरी कंप्यूटर चिप और अन्य उपकरणों तक पहुंच सीमित करना है।
अभियोग में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने 2020 के बाद से, अमेरिकी निर्यात कानूनों से बचते हुए रूस को विमानन संबंधी तकनीक व उपकरण मरम्मत सेवा मुहैया कराई।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)