देश की खबरें | गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर हथगोला फेंकने के मामले में अमेरिका के आतंकवादी के दो साथी पकड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो अमेरिका स्थित आतंकवादी हैप्पी पासिया के गुर्गे हैं।

उसने बताया कि दोनों के पास से एक हथगोला और दो पिस्तौल बरामद की गयी हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ खुफिया सूचना के आधार पर चलाये गये एक अभियान में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (अमृतसर) ने एक नार्को-आतंकवादी टोली का भंडाफोड़ किया तथा दो गुर्गों-- बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह उर्फ ​​सागर को गिरफ्तार किया, जो अमेरिका में रह रहे आतंकवादी हैप्पी पासिया और सरवन भोला तस्कर के सहयोगी हैं। बग्गा सिरसा का और पुष्करन अमृतसर ग्रामीण का निवासी है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ ये दोनों नौ जनवरी 2025 को अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी पर किये गेय ग्रेनेड हमले में शामिल थे।’’

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बग्गा सिंह हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किए गए सरवन भोला का रिश्तेदार है। सरवन भोला तस्कर रंजीत सिंह उर्फ ​​चीता का भाई है जो वर्तमान में 532 किलोग्राम हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है।’’

नौ जनवरी को अमृतसर जिले में गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर बहुत तेज आवाज सुनाई थी।

पुलिस ने तब किसी धमाके से इनकार किया था और दावा किया था कि यह कार रेडियेटर में हुए धमाके की आवाज थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड