देश की खबरें | गोवा की महिला को धोखा देने के आरोप में दिल्ली से दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा पुलिस ने एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करने के बाद एक महिला से 37 लाख रुपये ठगने के आरोप में नयी दिल्ली से दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 13 जनवरी गोवा पुलिस ने एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करने के बाद एक महिला से 37 लाख रुपये ठगने के आरोप में नयी दिल्ली से दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोवा की एक महिला द्वारा स्थानीय साइबर अपराध प्रकोष्ठ में ठगी की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों सुपा सेबेस्टियन (कैमरून) और सेनेहॉउन फ्रैंक (आइवरी कोस्ट) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) शोभित सक्सेना ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए महिला के साथ संपर्क कर उसे लालच दिया।

उन्होंने कहा, "आरोपियों में से एक ने खुद को विदेश में काम करने वाला डॉक्टर बताया और उन महंगे उपहारों के लिए सीमा शुल्क के बहाने पैसे जमा कराने के लिए राजी किया, जो वह उसे भेजना चाहता था।"

अधिकारी ने बताया कि उनके काम करने के तरीके की विस्तृत जांच से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई, जो अपना धंधा राष्ट्रीय राजधानी से चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि दक्षिण दिल्ली पुलिस की मदद से स्थानीय साइबर अपराध प्रकोष्ठ की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्हें गोवा लाने की तैयारी में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\