देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित पीएलए के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 27 अक्टूबर मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि असम राइफल्स की एक टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 87 के पास से शनिवार को दोनों कार्यकर्ताओं को पकड़ा और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

इसमें बताया गया कि दोनों की पहचान एन प्रियो सिंह (21) और एस देवजीत सिंह (21) के रूप में हुई है और उन्हें पल्लेल पुलिस को सौंप दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के एक सदस्य को भारत-म्यांमार सीमा के पास यांगहोउबुंग गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पीआरईपीएके के गिरफ्तार कार्यकर्ता की पहचान रॉबर्ट लालहादम के रूप में हुई है और उसके पास से एक राइफल बरामद की गई है।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव के थांगजिंग रिज के पास तलाश अभियान में पांच राइफल, एक देसी मोर्टार, चार डेटोनेटर और दो ग्रेनेड बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के एक इलाके में तलाशी अभियान में छह हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रीति गोला

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान