देश की खबरें | कॉल सेंटर के जरिये नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर नौकरी लगवाने और लोन दिलवाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों यहां सेक्टर-63 थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 22 फरवरी देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर नौकरी लगवाने और लोन दिलवाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों यहां सेक्टर-63 थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी नोएडा के सेक्टर-63 में एक अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे, जिसके माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-63 में एक अवैध कॉल सेंटर चल रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर नौकरी लगवाने और कर्ज दिलवाने के नाम पर ठगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा।

पांडे ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक योगेश तथा चंदन को गिरफ्तार किया। वहां पर कुछ युवतियां भी काम कर रही थीं जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 52 हजार रुपए नकद, दो लग्जरी कार, 25 मोबाइल फोन, 13 कंप्यूटर, लैपटॉप, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के लिए तैयार किया हुआ फर्जी एग्रीमेंट आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड