जरुरी जानकारी | ट्विटर ने दिल्ली, मुंबई में कार्यालय बंद किए, कर्मचारी कर रहे हैं घर से काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छंटनी और लागत में भारी कटौती की कवायद को आगे बढ़ाते हुए ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई स्थित अपने कार्यालय बंद कर दिये हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी छंटनी और लागत में भारी कटौती की कवायद को आगे बढ़ाते हुए ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई स्थित अपने कार्यालय बंद कर दिये हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

सूत्रों ने कहा कि ट्विटर के बेंगलुरु कार्यालय में मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के कार्यालय कुछ सप्ताह पहले बंद हो गए थे और इनके कर्मचारी अब घर से काम कर रहे हैं।

इस कदम से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस बारे में ट्विटर को ईमेल से भेजे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था।

ट्विटर के नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि कंपनी को हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है और ऐसे में उनके पास छंटनी तथा लागत में कटौती के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था।

मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड