विदेश की खबरें | पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक टीवी पत्रकार लापता, परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सामी अब्राहिम के लापता होने की जानकारी सबसे पहले बुधवार रात पुलिस के एक ट्वीट से सामने आई। इससे कुछ घंटे पहले ही वह लापता हो गये थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सामी अब्राहिम के लापता होने की जानकारी सबसे पहले बुधवार रात पुलिस के एक ट्वीट से सामने आई। इससे कुछ घंटे पहले ही वह लापता हो गये थे।

उनके परिवार ने और कराची स्थित स्वतंत्र चैनल बीओएल टेलीविजन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनका अपहरण कर लिया गया है।

अब्राहिम लंबे समय से सार्वजनिक रूप से इमरान खान के बाद प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ की सरकार का विरोध करते रहे हैं।

बीओएल टीवी ने दावा किया कि अज्ञात लोग बुधवार को अब्राहिम को अपने साथ ले गये।

अब्राहिम के भाई अली रजा ने पुलिस में शिकायत की है और दावा किया है कि चार वाहनों में सवार आठ लोगों ने दफ्तर से अपने घर लौट रहे उनके भाई की कार रोकी और उन्हें अपने साथ ले गये। उनके चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

अब्राहिम की गुमशुदगी से दो सप्ताह पहले ही एक और खान समर्थक टीवी पत्रकार इमरान रियाज लापता हो गये थे। पाकिस्तान की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की बात से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\