देश की खबरें | नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में टीवी पत्रकार नाविका कुमार भी नामजद: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परभणी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में वरिष्ठ टीवी पत्रकार नाविका कुमार को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 जून महाराष्ट्र के परभणी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में वरिष्ठ टीवी पत्रकार नाविका कुमार को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा और कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाने वाले एक मुस्लिम मौलवी की शिकायत पर नानलपेठ पुलिस थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

‘टाइम्स नाउ’ द्वारा प्रसारित ‘प्राइम टाइम’ कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इस कार्यक्रम की मेजबानी कुमार ने की थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘टाइम्स नाउ की प्रस्तोता नाविका कुमार और नुपुर शर्मा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हों) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

इस संबंध में विस्तृत जांच चल रही है।

पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के मद्देनजर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में शर्मा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\