टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने खुदकुशी की

उनके पारिवारिक दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के रहने वाले ग्रेवाल ने शुक्रवार रात खारघर के अपने घर में फंदा लगा कर कथित रुप से खुदकुशी कर ली। वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह 32 साल के थे।

जमात

मुंबई, 17 मई टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के बीच आर्थिक तंगी की वजह से कथित रुप से खुदकुशी कर ली है। वह "आदत से मजबूर" और "कुलदीपक" जैसे कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं।

उनके पारिवारिक दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के रहने वाले ग्रेवाल ने शुक्रवार रात खारघर के अपने घर में फंदा लगा कर कथित रुप से खुदकुशी कर ली। वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह 32 साल के थे।

ग्रेवाल को तकरीबन सात साल से जानने वाले राजपूत ने कहा कि अभिनेता आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था और लॉकडाउन के कारण उनकी आमदनी नहीं हो रही थी।

राजपूत ने बताया, " वह काफी आर्थिक मसलों से गुजर रहा था और अवसाद में भी था। उसपर (काम बंदी के दौर में) कर्ज नहीं चुका पाने का दबाव भी था। उसकी पत्नी हैरान है और टूट चुकी है। "

निर्माता ने कहा कि शनिवार को अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रेवाल वेब सीरीज और कुछ विज्ञापनों में काम कर रहे थे जिन्हें देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now