विदेश की खबरें | तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 33,179 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या रविवार को 33,179 हो गई, जबकि 92,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या रविवार को 33,179 हो गई, जबकि 92,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार तुर्किये के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने रविवार को कहा कि 134 लोगों की उन इमारतों के निर्माण में कथित जिम्मेदारी के लिए जांच की जा रही है जो भूकंप में ढह गई।

उन्होंने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तुर्किये के न्याय मंत्री ने कहा कि इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। अभियोजकों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में साक्ष्य के लिए इमारतों के मलबे के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है।

निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ और अन्य मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस्तांबुल हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने रविवार को अदियामान में कई इमारतों की तबाही के लिए जिम्मेदार दो ठेकेदारों को हिरासत में लिया।

खबर के अनुसार ये दोनों कथित तौर पर जॉर्जिया भाग रहे थे।

डीएचए की खबर के अनुसार, गिरफ्तार ठेकेदारों में से एक यवुज काराकस ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेरी मंशा स्पष्ट है। मैंने 44 भवन बनाए। इनमें से चार नष्ट हो गये। मैंने सब कुछ नियमों के अनुसार किया है।”

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार अधिकारियों ने गजियांतेप प्रांत में रविवार को दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन पर एक इमारत में अतिरिक्त कमरा बनाने के लिए ‘पिलर’ को काटने का संदेह है।

इस बीच जर्मन सरकार तुर्किए और सीरिया में भूकंप में बचे लोगों के लिए वीजा प्रतिबंधों में अस्थायी रूप से ढील देना चाहती है।

जर्मन गृह मंत्री नैन्सी फ़ेजर ने शनिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘हम संकट के समय मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। हम जर्मनी में तुर्किये या सीरियाई परिवारों के लिए आपदा क्षेत्र से करीबी रिश्तेदारों को लाना संभव बनाना चाहते हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त