देश की खबरें | तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला : उकसाने के आरोपी अभिनेता शीजान खान को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई की एक अदालत ने पिछले साल अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को शनिवार को जमानत दे दी।

पालघर (महाराष्ट्र), चार मार्च महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई की एक अदालत ने पिछले साल अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को शनिवार को जमानत दे दी।

तुनिषा शर्मा ने जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। खान अभी जेल में है।

अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने खान को 1,00,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।

अदालत ने अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा कराने तथा अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाने को भी कहा।

खान की ओर से पेश वकील शरद राय ने कहा कि चूंकि मामले में जांच पूरी हो गयी है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाए।

विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे ने खान की उन दलीलों का विरोध किया कि जब शर्मा ने आत्महत्या की तो वह उस कमरे में मौजूद नहीं थे।

खान और शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तां-ए-कबूल’ में एक साथ काम किया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे। वालिव पुलिस ने 16 फरवरी को इस मामले में अदालत में 500 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\