देश की खबरें | तुलसी और नित्या ने ब्रिटिश एवं आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तुलसी मुरुगेसन और नित्या श्री सुमति सिवन के ब्रिटेन के कार्डिफ में ब्रिटिश एवं आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदकों की बदौलत भारत ने बीडब्ल्यूएफ सर्किल के लेवल एक की प्रतियोगिता में शानदार शुरूआत की।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई तुलसी मुरुगेसन और नित्या श्री सुमति सिवन के ब्रिटेन के कार्डिफ में ब्रिटिश एवं आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदकों की बदौलत भारत ने बीडब्ल्यूएफ सर्किल के लेवल एक की प्रतियोगिता में शानदार शुरूआत की।

तुलसी ने महिला एकल एसयू5 वर्ग में हमवतन मनीषा रामदास को 18-21, 21-17, 21-16 से हराया जबकि नित्या ने एसएच6 फाइनल में पेरू की गिउलिआना पोवेदा को 21-11, 21-23, 21-11 से हराया।

पुरुष एकल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से भारत की पदक तालिका में और इजाफा जिसमें सुकांत कदम और कृष्णा नागर ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सुकांत ने सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय नवीन शिवकुमार को 21-14, 21-19 से हराकर एसएल4 के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में वह पैरालंपिक चैंपियन फ्रांस के लुकास माजुर से 6-21, 14-21 से हार गए।

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर ने एसएच6 वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल में ब्राजील के विटोर तवारेस से 21-19, 20-22, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में भारत के अन्य पदक विजेताओं में प्रेम कुमार आले और अबू हुबैदा ने पुरुष युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 में कांस्य पदक, कृष्णा नागर और नित्या ने मिश्रित युगल एसएल6 में कांस्य पदक, मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 में रजत पदक, मनदीप कौर ने महिला एकल एसएल3 में कांस्य पदक और मनदीप कौर और चिराग बरेठा ने मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 में कांस्य पदक जीता।

नमिता आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज