विदेश की खबरें | टुल्सा पीड़ित: प्रदर्शनों के बीच 19 शव फिर से दफनाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वयं को नरसंहार के एक पीड़ित की रिश्तेदार बताने वाली केली बटलर ने ‘केटीयूएल टीवी’ से कहा, ‘‘वे हमारे परिवार के सदस्य हैं और यह अत्यंत घृणित एवं अपमानजनक है कि हम उस (कब्रिस्तान के) द्वार के अंदर खड़े होने के बजाय गेट के बाहर हैं।’’

स्वयं को नरसंहार के एक पीड़ित की रिश्तेदार बताने वाली केली बटलर ने ‘केटीयूएल टीवी’ से कहा, ‘‘वे हमारे परिवार के सदस्य हैं और यह अत्यंत घृणित एवं अपमानजनक है कि हम उस (कब्रिस्तान के) द्वार के अंदर खड़े होने के बजाय गेट के बाहर हैं।’’

प्रदर्शनकारियों ने शवों को शुक्रवार को फिर से दफनाए जाने के मामले की आपराधिक जांच कराए जाने की मांग की है। इस बीच, ओकलाहोमा प्रतिनिधि सभा की सदस्य रेगिना गुडविन ने बताया कि जांचकर्ताओं को अवशेषों में से एक की खोपड़ी में गोली लगने के निशान मिले हैं और ऐसा लगता है कि नरसंहार के मामले की जांच एक दिशा की ओर आगे बढ़ रही है।

फोरेंसिक मानवविज्ञानी फोबे स्टबलफील्ड ने कहा है कि एक शव से गोली मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी शव के नरसंहार में मारे गए व्यक्ति का शव होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फॉरेंसिक और डीएनए सबूत एकत्र कर लिए गए हैं।

कुछ प्रदर्शनकारी ने मांग की कि शवों को पुन: दफनाए जाने की प्रक्रिया स्थगित की जाए, लेकिन शहर प्रशासन के प्रवक्ता मिशेल ब्रूक्स ने कहा कि अवशेषों को निकालने की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए उन्हें फिर से दफनाने की योजना की आवश्यकता थी।

ब्रूक्स ने कहा कि अवशेषों की फोरेंसिक और डीएनए संबंधी जांच के लिए सभी नमूने एकत्र कर लिए गए हैं, लेकिन उनके संभावित वंशजों के साथ डीएनए मिलाने में कई साल लग सकते हैं।

एपी सिम्मी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड