देश की खबरें | रॉय के खिलाफ मनिका के मैच फिक्सिंग आरोपों की जांच के लिये टीटीएफआई ने बनाई समिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने मनिका बत्रा द्वारा राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ लगाये गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिये शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया ।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने मनिका बत्रा द्वारा राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ लगाये गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिये शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया ।
टीटीएफआई अध्यक्ष चिरंजीब चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है । यह समिति छह सप्ताह में रिपोर्ट देगी । इसमें दो वकील जानेंद्र जैन और पार्थ गोस्वामी के अलावा यशपाल राणा भी हैं ।
टीटीएफआई की कार्यकारी समिति की वर्चुअल बैठक में यह फैसला लिया गया ।
मनिका ने आरोप लगाया है कि रॉय ने मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनसे जान बूझकर एक मैच हारने के लिये कहा और इसी वजह से तोक्यो ओलंपिक के दौरान उन्होंने अपने एकल मैच में उनकी मदद नहीं ली ।
टीटीएफआई सचिव अरूण बनर्जी ने बैठक के बाद कहा कि दोहा में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये टीम का चयन 16 सितंबर को किया जायेगा ।
उन्होंने कहा कि टीम में वही लोग होंगे जो राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे हैं। मनिका अभी तक शिविर में नहीं आई है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)